दुर्ग। 21 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु योग एवं मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने विशेष सत्र आयोजित किया गया। बिहार स्कूल ऑफ योगा, मुंगेर (बिहार) के अध्यक्ष स्वामी शिवध्यानम सरस्वती के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन, दुर्ग स्थित उद्यान में चले इस शिविर में लगभग 100 अधिकारी/कर्मचारी रहे उपस्थित रहे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी को पुलिस लाईन, दुर्ग स्थित उद्यान में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए योग शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्व की अग्रणी योग संस्था बिहार स्कूल ऑफ योगा, मुंगेर (बिहार) के अध्यक्ष स्वामी शिवध्यानम सरस्वती द्वारा पुलिस बल को योग के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन, तनाव नियंत्रण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सत्र के दौरान नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं दैनिक जीवन में अनुशासन के महत्व पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सराहनीय कार्य :
उक्त आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) चन्द्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, उप निरीक्षक संजय देवांगन एवं लाईन स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस सभी अधिकारी/कर्मचारियों से अपील करती है कि नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ रहें, जिससे कर्तव्य निर्वहन में दक्षता एवं अनुशासन बनाए रखा जा सके।




