भिलाई तीन 19 फरवरी 2026। तेज रफ्तार के कहर ने फिर एक परिवार को उजाड़ दिया । दूध मुहा बच्चा सहित मां की घटनास्थल पर ही मौत गई। सिग्नल के पास से ओवरटेक कार की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। यह हादसा आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिलाई-3 में प्रीमियम वाइन शॉप के पास घटीित हुआ है। हादसे में मृतका के पति और दो साल के बच्चे की मौत हो गई है। प्रत्यक्ष दर्शी के मुताबिक एक दम्पति अपने दो साल के बच्चे के साथ बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएन 5190 पर रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था। तभी भिलाई-3 में प्रीमियम वाइन शॉप के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। कार की ठोकर लगने से बाइक सवार दम्पति और उनका बच्चा बीच सड़क पर गिर पड़ा। बाइक चालक पति हेलमेट पहना हुआ था। लेकिन पत्नी के सिर पर हेलमेट नहीं होने से गंभीर चोंट लगी। इस वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति और बच्चे को घायल अवस्था में सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला। कुछ देर बाद महिला के शव को भी मरच्यूरी भिजवा दिया गया। घटना पारित करने वाले कार और मालिक का पता लगाने पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है।
हिट एंड रन: एक परिवार के लोगों की दर्दनाक मौत,,, जो भी देखा वह सिहर उठा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




