धमतरी। 12 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : एसपी.धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा सख्त अभियान लगातार संचालित कर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक रिनाल्ड ट्रायबर कार के माध्यम से ग्राम बोरसी की ओर अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम भेजकर शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास ग्राम बोरसी में रणनीतिक घेराबंदी की गई। बताए गए हुलिए एवं वाहन क्रमांक CG-05-AQ-0938 के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोककर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी शराब का परिवहन करना पाया गया। मौके पर ही निम्नानुसार जप्ती की गई –
▪️ 310 पौवा देशी प्लेन शराब – कीमती 24,800/- रुपये
▪️ 396 पौवा देशी मसाला शराब – कीमती 47,520/- रुपये
▪️01 रिनाल्ड ट्रायबर कार – कीमती 5,00,000/- रुपये
इस प्रकार कुल 706 नग(प्रति नग 01पौवा) देशी शराब एवं प्रयुक्त वाहन सहित कुल 5,72,320/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
उक्त मामले में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
(01) केशव दास सोनवानी, पिता राजगोपाल, उम्र 24 वर्ष,
निवासी डांडेसरा,हाॅल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) दुर्गेश सोनवानी, पिता सोमनाथ, उम्र 25 वर्ष, निवासी डांडेसरा
हाॅल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) ललित महानंद, पिता श्यामलाल महानंद, उम्र 24 वर्ष,निवासी चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)
आरोपी ललित महानंद का आपराधिक विवरण-
(थाना मगरलोड, जिला धमतरी)
आरोपी ललित महानंद के विरुद्ध थाना मगरलोड में अब तक कुल चार आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
आरोपी पूर्व में भी गंभीर एवं विविध प्रकृति के अपराधों में संलिप्त रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है–
(01) अप.क्र. 10/2019
धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।
(02) अप.क्र. 272/2019
धारा 294, 323, 506 भादवि (IPC) के तहत अपराध पंजीबद्ध।
(03) अप.क्र. 43/2021
धारा 458, 392, 427, 201, 347, 395, 120-बी भादवि. एवं शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध।
(04) अप.क्र. 104/2024
धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।
उक्त आपराधिक विवरण से स्पष्ट है कि आरोपी का आपराधिक प्रवृत्ति से पूर्व से ही संबंध रहा है तथा उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत समय-समय पर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। धमतरी पुलिस अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कठोर कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



