भिलाई 10 फरवरी 2026। छावनी क्षेत्र स्थित एक लॉज/होटल में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर कार्रवाई की गई।कार्यवाही के दौरान लॉज के मालिक एवं रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत स्थित छाया इन लाज में आरोपी घनेश रॉय, उम्र 56 वर्ष, निवासी छावनी, चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी छावनी जिला दुर्ग बिस्तर गर्म करते पकड़े गए हैं। कार्यवाही में थाना छावनी की पुलिस टीम, महिला स्टाफ एवं विवेचना दल की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अनैतिक देह व्यापार जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बिस्तर गर्म करते एक युवती गिरफ्तार: लॉज ,होटल, बार में पुलिस की लगातार दबिश
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



