भिलाई। 08 फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई स्टील प्लांट द्वारा भिलाई स्टील हाफ मेराथन जो कि 8 फ़रवरी को प्रातः 6.00 बजे जयंती स्टेडियम से प्रारम्भ हुआ, जिसमे देश भर से आए एथलीट एवं स्थानीय लोग जिनकी संख्या लगभग 3000 की है, ने प्रतिस्पर्धा मे भाग लिया, धावको ने जो भिलाई के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए 21,10 एवं 5 किमी की दौड़ पूरी की. इस मेराथन मे भाग लेने वाले धावको को तरो ताज़ा करने हेतू नगर के विभिन्न जगहों पर भिलाई इस्पात संयंत्र एवं अन्य संस्थाओ ने अपनी सेवा प्रदान की इसी कड़ी मे बी एस पी वर्क्स कांट्रेक्टर एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले भिलाई विद्यालय सेक्टर 02 के सामने बने सेवा पंडाल पर प्रातः 06 बजे से सोसायटी के सदस्यों ने पहुंच कर गर्म जोशी के साथ सेवा पंडाल मे धावको को टाटा ग्लूको शीतल पेय पिला कर उत्साह वर्धन किया. इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सीजू एन्थोनी, नवीन सिंह, व्ही के बाबू, त्रिलोची सिंह, हितेश परेल, धीरज शुक्ला, राजेश अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।



