भिलाई 01 फरवरी 2026। घड़ी चौक सुपेला से गदा चौक, सुपेला तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस एवं नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण मुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज प्रातः 06:00 बजे से संडे मार्केट, सुपेला क्षेत्र में नगर पालिक निगम भिलाई की टीम के साथ पुलिस बल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई ।मार्ग को पूर्णतः क्लियर कर दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई , एवं यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है। कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, थाना सुपेला, थाना वैशाली नगर, थाना भिलाई भट्टी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के राजस्व निरीक्षक एवं निगम अमले की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका में रहे। पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें एवं शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही वैधानिक कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें।
अतिक्रमण मुक्त हुआ सुपेला से लेकर गदा चौक तक सड़क,,,, हजारों लोग होते थे ट्रेफिक व्यवस्था से परेशान
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



