भिलाई। 22 जनवरी, 2026, (सीजी संदेश) : लीनेस क्लब भिलाई की संचालक मंडल की बैठक हुई जिसमें कि मासिक गतिविधियों के बारे में समीक्षा की गयी। क्लब द्वारा दुर्ग रेल्वे स्टेशन में ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया। इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में अधिक ठंडा है जिसके कारण संस्था ने जरूरतमंद गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण का प्रस्ताव लिया गया। ज्यादातर लोग जो स्टेशन के बाहर अपना जीवन बिताते हैं या गरीब मुसाफिर जो रात में रुक जाते हैं ऐसे लोगों में कंबल का वितरण किया गया। इसके पूर्व संक्रांति के त्योहार के उपलक्ष्य में हल्दी कुमकुम का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी सदस्यों को तिल लड्डू, मुर्रा लड्डू, मूंगफली, रेवडी, चिक्की, पाॅपकोन वितरित किए गए तथा सभी सदस्यों को हल्दी कुमकुम की भेंट भी दी गई। इस गतिविधि में अध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव, सचिव मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ मंजू तिवारी, अरुणा लिंगाला, नीता गुप्ता, सुषमा रंधावा, संगीता कौरा, स्नेहा शर्मा
नूतन गंधोक, गीता मिश्रा, करुणा बंसल उज्जवला सिंघल, उमा गुप्ता, पुष्पा सिंह, शुभ्रा रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे
।



