रायपुर। गाड़ी संख्या 02442 / 02441 नई दिल्ली -बिलासपुर -नई दिल्ली राजधानी स्पेशल के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन 4 जुलाई से नई दिल्ली से रवाना होने वाली राजधानी स्पेशल रायपुर स्टेशन पर 10:20 बजे के स्थान पर 10:05 बजे आकर 10:15 बजे बिलासपुर रवाना होगी। एवं 6 जुलाई से बिलासपुर से 14.40 बजे रवाना होने वाली राजधानी स्पेशल 14.00 बजे रवाना हो कर 15.30 बजे रायपुर पहुँच कर 15.40 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।