दुर्ग। 05 जनवरी, 2025, (सीजी संदेश) : यातायात पुलिस दुर्ग ने नियमों का पालन नहीं करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा है। बिना हेलमेट धारण किए गाड़ी चलाने वाले 09 महिला एवं पुरुष आरक्षक एवं प्रधान आरक्षको का 500/-रू., 500/-रू. का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कराया गया एवं भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट धारण किये जाने हेतु हिदायत दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्व में ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया था। दिनांक 04 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, द्वारा बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया वाहन चलाते हुए पाये जाने पर 1- प्रधान आरक्षक (चालक) सुशील प्रजापति, रक्षित केन्द्र, दुर्ग, 2- प्रधान आरक्षक भागवत प्रसाद, थाना अण्डा, 3- आरक्षक सुनील साहू, थाना रानीरातई, 4-आरक्षक कमलेश देशमुख थाना दुर्ग, 5-आरक्षक पंकज पाण्डेय थाना जामुल, 6-आरक्षक रवि सोनी थाना खुर्सीपार, 7-महिला आरक्षक संगीता कोसले थाना भिलाई नगर, 8-महिला आरक्षक एलिषा थाना छावनी एवं 9-महिला आरक्षक आशा ठाकुर महिला थाना दुर्ग का 500/-रू., 500/-रू. का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कराया गया एवं भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट धारण किये जाने हेतु हिदायत दी गई।
वो



