भिलाई। 29 दिसंबर, 2025, (सीजी संदेश) : अखिल भारतीय एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ की बैठक मनवा कुर्मी भवन शंकर नगर दुर्ग मे संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम व कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष की मुख्य उपस्थिति मे संपन्न हुई। बैठक मे 21 दिसंबर को संपन्न हुए कार्यक्रम की समीक्षा की गई, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण बघेल द्वारा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक मे संयुक्त मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की दुर्ग जिला अध्यक्ष सविता वर्मा द्वारा 3 जनवरी को भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर तीन जनवरी को सावित्रीबाई फूले की जयंती मनवा कुर्मी भवन शंकर नगर दुर्ग मे मनाये जाने का निर्णय लिया गया। सविता वर्मा द्वारा दुर्ग जिले मे निवासरत एससी एसटी ओबीसी की सभी महिलाओ से सावित्रीबाई फूले जयंती समारोह मे शामिल होने का आव्हान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अनिल मेश्राम राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हमे अपने संतो महापुरुषो को उनकी तिथियो पर स्मरण कर वंदन किया जाना चाहिए। कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग अपने ही वर्ग के महापुरुषो और क्रांतिकारी महिलाओ का इतिहास नही जानता है जो उनके पिछड़ेपन को उजागर करता है, हमे अपने इतिहास को सार्वजनिक पटल पर लाकर उनके आदर्शो व सिद्धांतो को अपनाना होगा। बैठक मे नलिनी बंछोर, अनिल मेश्राम, कौशल वर्मा, मुकुंद बंसोड उपाध्यक्ष, रमेश पटेल महासचिव, इंजी.अरुण बघेल कोषाध्यक्ष, डी.एल. वर्मा, प्रह्लाद वर्मा, ईश्वर वर्मा, बी.आर. नायक, धरमपाल वर्मा, बबलू चौरे एवं अन्य लोग उपस्थित थे।



