भिलाई। 19 दिसंबर, 2025, (सीजी संदेश) : आज आत्मनिर्भर भारत पद यात्रा एवं घर घर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाते हुए सेक्टर 07 मार्केट में व्यापारियों एवं साप्ताहिक सब्ज़ी बाज़ार में आम जनता से जनसंपर्क कर आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी अभियान चलाया इस जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन विशेष रूप से उपस्थित होकर व्यापारियों एवं आमजन से पामपलेट वितरण कर एवं स्टीकर चिपकाकर व्यापारियों एवं आमजन से अपील किया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें ।आत्मनिर्भर अभियान में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं पश्चिम मंडल के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जिला के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सिंह, आत्मनिर्भर भारत अभियान पद यात्रा एवं घर घर जनसंपर्क अभियान के भिलाई जिला के प्रभारी भाजपा जिला भिलाई के उपाध्यक्ष चन्ना केशवलू, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय,पश्चिम मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी, तिलक राज यादव, ज़ाकिर हुसैन, रवि कश्यप, सोमेश त्रिवेदी, महेन्द्र सिंह, श्रीमती कान्ति वर्मा, अमर, बी .प्रसाद, प्रकाश राव, रविंद्र सिंह, तुलसी राव, ब्रह्मा नायडू, टी.शंकर, जगीरे सिंह, प्रीतमसाहू, करणसिंह, के.सी.केशवलू, अभय प्रसाद, दामोदर तिवारी, उज्जवल तिवारी, बृजेश कुमार, वेंकट, तारिफ़ खान, पिटूँ, रवि उपस्थित थे।



