भिलाई। 18 नवंबर, 2025, (सीजी संदेश) : सेक्टर 1 संत सेवा समिती हरिपाठ मंडल महाराष्ट्रीयन परंपरा है जिसके अनुसार पारंपारिक वेशभूषा के साथ भजन कीर्तन करते हुए संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी सेक्टर वन में भ्रमण किया। दहीहंडी महाप्रसाद मं गलवार 18 नवंबर को मुंबई से आए कीर्तनकार संतोष राठोड महाराज तुकाराम निकम प्रवचन एवं भजन कीर्तन दहीहंडी लूट एवम महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा।
संत ज्ञानेश्वर महाराष्ट्र तेरहवीं सदी के एक महान सन्त थे| इन्होंने ज्ञानेश्वरी की रचना की थी। संत ज्ञानेश्वर की गणना भारत के महान संतों एवं मराठी कवियों में होती है। ये संत नामदेव के समकालीन थे और उनके साथ इन्होंने पूरे महाराष्ट्र का भ्रमण कर लोगों को ज्ञान-भक्ति से परिचित कराया और समता, समभाव का उपदेश दिया। वे महाराष्ट्र-संस्कृति के ‘आद्य-प्रवर्तकों’ में भी माने जाते हैं। सभी भक्तो से अनुरोध है अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित हो कर सत्संग का लाभ लेवे।



