भिलाई। 08 अक्टूबर, 2025, (सीजी संदेश) : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू का जोरदार बाजे-गाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, भिलाई में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद–विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक– रिंकेश सेन, अहिवारा विधायक – डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री – रमशिला साहू, पूर्व मंत्री – जागेश्वर साहू, पूर्व अध्यक्ष ह शि वि बो – दीपक साहू, पूर्व विधायक – सांवला राम डाहरे, बृजेश बिचपुरीया, विरेंद्र साहू, खिलावन साहू, राजेंद्र नायक, तुलसी साहू, निर्मला यादव, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री –प्रेम लाल साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदर लाल साहू ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष – श्रीवासिक साहू ने कहा कि ओ बी सी समाज देश ओर विदेश में गौरव का विषय बन चुका है। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है ओबीसी मोर्चा को हर स्तर पर सशक्त बनाकर शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी। आगामी संगठनात्मक रणनीतियों, केंद्र व राज्य संगठन व सरकार की योजनाओं के प्रचार–प्रसार एवं ओबीसी वर्ग को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व देने पर प्रयास किया जाएगा।
विधायक रिंकेश सेन ने कहा, “छत्तीसगढ़ की जनसंख्या में ओबीसी समाज की हिस्सेदारी 52% है, और यह समाज राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाता है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी ओबीसी समाज से आते हैं, और डॉ. अशोक साहू जी जैसे नेता प्रदेश में क्रांति लाएंगे।”
सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस की विफलताओं के कारण जनता ने भाजपा को चुना। ओबीसी मोर्चा की भूमिका निर्णायक रही है।” उन्होंने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी सराहना की।
डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि छ ग में ओबीसी समाज सबसे बड़ा है सरकार बनाने में ओबीसी मोर्चा का प्रमुख योगदान रहता है।
इस अवसर पर बिजेंद्र सिंग, योगेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विजय जायसवाल, दिलीप पटेल, स्वीटी कौशिक, केशव पटेल, विनोद गुप्ता, पवन यादव, नरेश यदु, देव कुमार साहू, लक्ष्मी कुंभकार, रूपराम साहू, विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, वरुण यादव, प्रशांत गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, शशी भगत, गोपाल साहू, दीपक भोंडेकर, डा प्रदीप चौधरी, द्वारिका चंद्रवंशी, सचिन ताम्रकार, तुषार देवांगन, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा के संगठन को मजबूती प्रदान करने में ओबीसी मोर्चा अग्रणी भूमिका निभाएगा : अशोक साहू

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment