लोरमी 1 सितंबर 2025। उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक अरुण साव ने सोमवार को हाई स्कूल मैदान लोरमी में अपनी तिजाहरिन बहनों, दीदियों के साथ तीजा तिहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया। लोरमी के अपने उप मुख्यमंत्री भाई की ओर से आयोजित इस तिहार में प्रेम और सम्मान पाकर बहनें भाव विभोर हो गई। विधायक साव जी ने आमंत्रण पर पधारने के लिए आमंत्रित हजारों बहनों को मंच से प्रणाम किया। वहीं इस आमंत्रण के लिए विधायक अरुण साव को आशीष एवं स्नेह प्रदान किया। तीजा तिहार की शुरुआत भगवान महादेव की पूजा अर्चना से हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव सहित क्षेत्र की बहनों ने पूजा कर महादेव से आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि, तीजा तिहार में लोरमी क्षेत्र की हजारों माताएं बहनें सम्मिलित हुईं और भाई अरुण साव को जनसेवा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। श्री साव ने इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया कि, मेरी सभी बहनों के घर धन्य धान्य एवं सुख समृद्धि से संपन्न हो, उनकी हर मनोकामना पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तीजा तिहार को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा त्योहार की रही है। और यह त्योहार सामूहिक रूप से मनाई जाती है। लोरमी के सभी भाइयों ने लोरमी की बहनों के लिए तीजा तिहार का आयोजन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विविध खेल का भी आयोजन किया गया। सभी को तीजा की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उप मुख्यमंत्री अरुण साव को तीजा तिहार में आत्मानंद स्कूल की छात्राओं का विशेष स्नेह मिला। छात्राओं ने अपने विधायक के लिए उनका स्केच बनाकर लाई थी, जिसे सभी छात्राओं ने भेंट की। इस स्नेह के लिए आभार एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरागत त्योहार तीजा को विशेष रूप मनाया। इस अवसर पर प्रदेश की प्रसिद्ध लोकगायिका गरिमा दिवाकर एवं उनकी अंजोर की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने तीजा पोरा आगे भाग हमर खुलगे, जब हर हर, हर हर भोला गुरु महादेव… जैसी गीत से सभी तिजारिन का मन मोह लिया। विधायक अरुण साव लोरमी के शनिधाम मंदिर परिसर में भगवान श्री गणेश जी की दिव्य प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपत्नीक सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश जी से समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
तीजा पोरा का त्यौहार मना लोरमी में,,,,, उप मुख्यमंत्री धर्मपत्नी सहित हुए शामिल

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment