आमतौर पर लोग मानते हैं कि गर्मी के मौमस में कोल्ड व फ्लू का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन वास्तव में हकीकत इससे अलग है। मौसम में बदलाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण बहुत से वायरस आपको बीमार कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में भी बीमारियां आपके आसपास न फटकें तो इसके लिए आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना होगा। तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे करें
मौसमी फल व सलाद का सेवन
गर्मी के मौसम में आपको कई तरह के फल मार्केट में मिलते हैं। इस मौसम में फलों व सलाद का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व अन्य पोषक तत्व बदलते मौसम में आपकी विभिन्न तरह की बीमारियों से रक्षा करते हैं।
अवश्य धोएं हाथ
यह तो हम सभी जानते हैं कि हाथ धोना एक अच्छी आदत है। लेकिन आजकल जिस करोना महामारी का प्रकोप दुनिया भर में फैला हुआ है उससे बचाव की सबसे पहली प्राथमिकता हाथ धोने की है। खुद को बीमारियों से बचाने के लिए हाथ धोना सबसे अच्छा विकल्प है भले ही आपके आसपास किसी व्यक्ति को कोई बीमारी हो या नही लेकिन वातावरण में इसके वायरस हमेशा मौजूद रहते हैं। ऐसे किसी भी वस्तु को छू लेने पर हाथ धोना सबसे ज्यादा जरूरी है। हाथ धोकर भोजन करने से उन बीमारियों का आपके शरीर में जाने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
प्रोबियोटिक का सेवन
प्रोबियोटिक को लेकर अक्सर लोग असमंजस की स्थिति में रहते हैं। दरअसल, प्रोबियोटिक अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र व प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाते हैं, जिसके कारण आपके बीमार होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। दरअसल, जब कुछ बैड बैक्टीरिया के कारण आपके पाचन की प्रणाली का संतुलन बिगड़ जाता है, तो वह आपके इम्युन सिस्टम को विपरीत रूप से प्रभावित करता है। ऐसे में प्रोबियोटिक का सेवन उस संतुलन केा बहाल करता है।
विटामिन डी भी है जरूरी
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग धूप से बचते हुए नजर आते हैं, लेकिन वास्तव में सर्दियों की तरह ही इस मौसम में भी आपके शरीर को धूप की आवश्यकता होती है। इसकी मदद से आपको विटामिन डी प्राप्त होता है। विटामिन डी न सिर्फ शरीर में पोषक तत्वों के कन्जप्शन में मदद करता है, बल्कि यह आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत भी प्रदान करता है। गर्मी के मौसम में बेहतर होगा कि आप प्रातःकाल हल्की धूप में कुछ देर के लिए अवश्य टहलें।
URIS id=9218
–