कवर्धा। 15 अगस्त : जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। इसी प्रकार महावीर स्वामी चौक सहित पीजी कॉलेज मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक कार्यालय व नगर पालिका द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रा दिवस पर झंडा रोहण किया गया। सुबह 7.30 बजे पीजी कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मोहित महेश्वरी, कॉलेज के प्राचार्य व समिति के सदस्यों द्वारा झंडा रोहण किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन दिया। इसके बाद महावीर स्वामी चौक में भी झंडा रोहण किया गया। यहां पर मोहित महेश्वरी के नेतृव ने समाज सेवी व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा तिरंगा झंडा फहराकर मिठाई वितरण किया गया। वही विधायक कार्यालय में भी अतिथियो द्वारा झंडा रोहण किया गया। कोरोना को देखते हुए अधिक भीड़ न करते हुए आज़ादी का पर्व शान से मनाया गया। पूरे शहर में देश भक्ति का माहौल देखने को मिला।