भिलाई 25 मार्च 2026 । कई वर्षों से सट्टा का संचालन कर ऐसो आराम की जिंदगी बिताने वाले सटोरियों को पुलिस ने घर दबोचा है। भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-05 क्रॉस स्ट्रीट-4 के पास मंच के समीप अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान मौके से 04 व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगद राशि एवं विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 6, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु सट्टा संचालन सेक्टर-05, क्रॉस स्ट्रीट-4, मंच के पास, भिलाई, आरोपी संजय सेनापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी शांति नगर सुपेला कई वर्षों से सट्टा संचालित करता है। सट्टे से विलासिता के कई सामान खरीदे हैं कई बार जेल जा चुका है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आकाश गंगा सुपेला के ढीललन कंपलेक्स से सट्टे का संचालन करता है और एक दुकान से वह रूपये पैसे का पूरा लेखा-जोखा रखता है उसका भी सट्टे के कारोबार में रुपया लगाएं है।यही से वह सारे अय्याशी का धंधा चलता है। रोज सट्टा पट्टी फोन के माध्यम से रात्रि कालीन ढिल्लन कंपलेक्स से संचालित किया जाता है। पुलिस से सरगर्मी से उस दुकानदार केी तालाश है। संतोष कुमार चौहान, उम्र 49 वर्ष, निवासी सेक्टर-05 भिलाई, दिनेश कुमार, उम्र 56 वर्ष, निवासी सेक्टर-04 भिलाई, मनीष, उम्र 48 वर्ष, निवासी नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, जप्त सामग्री में 02 नग वीवो कंपनी के मोबाइल, 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाइल, 01 नग मोटोरोला कंपनी का मोबाइल अन्य 02 मोबाइल कुल अनुमानित कीमत : 43,000/- रुपये।उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर के थाना स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही, जिनके द्वारा प्रभावी घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा या जुआ गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। SSP विजय अग्रवाल ने कि कितना भी बड़ा कारोबारी हो जल्द हैी वह पुलिस के गिरफ्त में आएगा।
अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते संजय सेनापति सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,,,, ढिल्लन परिसर के एक व्यवसाई की पुलिस कर रही है सरगर्मी से तलाश
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



