भिलाई। 10अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : पॉवर जिम, सेक्टर-6, भिलाई में 17-19 अप्रेल 2026 तक होने वाली 26वी छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग एसोसिएशन एवं पॉवर जिम, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में सब जूनियर (18 वर्ष तक), जूनियर (23 वर्ष तक) बालक व बालिका), सीनियर वर्ग (ओपन) तथा मास्टर वर्ग (40, 50, 60 एवं 70 वर्ष से अधिक)
महिला वजन वर्ग: 43, 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84, +84 एवं पुरुष वजन वर्ग: 53, 59, 66, 74, 83, 93, 105, 120, +120kg Weight class में 15 ज़िले के 250 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी एवं ऑफिशियल भाग लेंगे ।
इस प्रतियोगिता में बेस्ट लिफ्टर ऑफ़ छत्तीसगढ़ का ख़िताब जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्राफ़ी, पदक एवं प्रमाण पत्र तथा सभी वजन वर्ग के विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में पहली बार ऑनलाइन डिजिटल रेफ़री लाइट सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के वेबसाइट https://chhattisgarhpowerliftingassociation.com/पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा ।
खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल्स के भोजन व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है।
इस प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय (सब जूनियर/जूनियर/सीनियर/मास्टर महिला-पुरुष) राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ टीम में किया जाएगा ।



