दुर्ग। 12 दिसंबर, 2022 (सीजी संदेश) : कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में 06 दिसंबर को जिला नियमितिकरण प्राधिकारी की बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्य सचिव एवं संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग के द्वारा 142 प्रकरण प्रस्तुत किये गये। प्रस्तुत कुल 142 प्रकरणों को नियमितिकरण योग्य पाया गया जिसमे नगर पालिक निगम भिलाई के कुल 17 प्रकरण, नगर पालिक निगम दुर्ग के कुल 37 प्रकरण, नगर पालिक निगम मिलाई चरोदा के कुल 77 प्रकरण, नगर पंचायत अमलेश्वर के 10 प्रकरण एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग के 01 प्रकरण शामिल है। कुल निर्णित 142 प्रकरणों में एक करोड़ चार लाख नब्बे हजार छः सौ चौबीस रूपये की शास्ति निर्धारित की गई है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई साहू, आयुक्त नगर पालिक निगम, भिलाई, आयुक्त नगर पालिक निगम, दुर्ग, आयुक्त नगर पालिक निगम, मिलाई चरोदा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका अमलेश्वर जिला दुर्ग (छ.ग.) उपस्थित थे।