दुर्ग। 11अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : जुआ-सट्टा के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार मोहन नगर थाना क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर उरला में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम ₹77020/- एवं 07 मोबाइल फोन जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10 अप्रैल को थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर उरला में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर घेराबंदी की गई।मौके पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर मोबाइल के माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिलाते पाए गए। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में अपराध धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु सट्टा संचालित करना
▪️ घटनास्थल :
श्रीनगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. वतन सिंह टण्डन, उम्र 23 वर्ष, निवासी बजरंग पारा उरला, दुर्ग
2. सुरेन्द्र उर्फ मोनू सुलाखे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम ₹77,020/-
2. 07 नग मोबाइल फोन
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



