भिलाई। 02फरवरी, 2026, (सीजी संदेश) : दिनांक 01 फरवरी को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छावनी बस्ती क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा तिरंगा चौक, छावनी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों संदेही भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा अपना नाम कल्याण वर्मा एवं लोकेश उईके बताया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से 01 किलो 530 ग्राम गांजा, नगद राशि एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये है। मामले में धारा 20(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, संतोष एवं अतुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध क्रमांक : 70/2026
धारा : 20(ख), 27(क), 29 एनडीपीएस एक्ट
घटनास्थल :
तिरंगा चौक, छावनी, जामुल, जिला दुर्ग
आरोपी का विवरण :
1. कल्याण वर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी छावनी बस्ती, जामुल
2. लोकेश उईके, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदिवासी नगर, छावनी, जामुल
जप्त सामग्री :
▪️ 01 किलो 530 ग्राम गांजा
▪️ नगद राशि
▪️ मोबाइल फोन
(कुल अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये)
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे से दूर रहें तथा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



