चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए दही का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है. दही आपकी कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है. इसी चलते गर्मी के मौसम में दही (Curd) के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में दही शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. ये आपको ऊर्जावान रखता है. आप बालों और त्वचा के लिए भी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानें इसे इस्तेमाल करने के विभिन्न तरीके.
दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोज एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पायें जाते हैं। हमारी भारतिया संस्कृति में तो प्राचीन काल से ही दही का बहुत महत्व रहा है। चाहे कोई विवाह हो या किसी कार्य का शुभारम्भ, हर शुभ अवसर पर दही का इस्तेमाल होता है। कयोकि माना जाता है की यदि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही खिलाया जाएं तो उसे सफलता मिलती है। हम आपको बतादें की दही के बहुत ही लाभ होते हैं। इससे ना केवल हमारा शरीर स्वास्थ्य बनता है। हमारे सौन्दर्य को बढ़ाने में भी यह बेहद लाभकारी है। और खास बात तो यह है की यह सस्ता होने के साथ-साथ आसानी से भी मिल जाता है।
गर्मी के दिनों में दही खाने का बहुत महत्व है। इससे सेहत को बहुत फायदे हैं। दही स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ पाए जाते हैं जो दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाते हैं। दूध की अपेक्षा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस आदि कई विटामिन्स होते हैं इसलिए दही को अधिक पोषक माना जाता है। दही यूं तो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार अगर इसे गलत समय पर खाया जाए तो इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है। गर्मियां आते ही, लंच में खाने के साथ दही खाना अधिकतर लोगों की आदत में शामिल होता है। यह एक अच्छी आदत भी है। दही कई मामलों में सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और अधिकतर लोगों को इसे खाने से परेशनी नहीं होती। आपको बता दें, आयुर्वेद में कहा गया है की रात को दही खाने से बचना चाहिए। रात को दही लेने पर यह एक तरह से शरीर के लिए हानिकारक साबित होता है। दही भी सेहत के लिए सही नहीं होता, ऐसा शायद आपने कभी नहीं सुना हो, इसमें यूं तो बहुत से फायदें हैं, लेकिन इसे लेने का सही समय भी है, पढ़ें इसके बारे में डिटेल में…..
दही के फायदे, गुण, नुकसान
दही के बहुत सरे फायदों के कारण ये पूरी दुनिया का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है| कहते है दूध से ज्यादा फायदेमंद दही होता है, स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए दही बहुत अच्छा है| हमारे देश के अलावा इसे विदेश में भी लोग दिन के समय अपने खाने में जरुर लेते है| डॉक्टर और सभी डाईटीशियन लंच में 1 कटोरी दही खाने की सलाह देते है| ताजे दही में बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है| दूध में फैट व चिकनाई अधिक होता है जिससे एक समय के बाद ये शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है| लेकिन दही में फैट बहुत कम होता है, low फैट दूध से बने दही में तो बिल्कुल फैट नहीं होता है|
दही के फायदे एवं नुकसान की जानकारी
दही हमारे शहरी के लिए बेहद लाभकारी इंग्रिडअंट है. यहाँ पर हम आपको इसके फायदे एवं इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
दही में मौजूद पोषक तत्त्व
कैलोरी 100-150
फैट 2gm
शुगर 20gm
प्रोटीन 8-9 gm
विटामिन D20 gm
कैल्शियम 20gm
इसके अलावा इसमें फास्फोरस, आयरन, लेक्टोज भी होता है| दही के बहुत से फायदे है जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे और ये भी बताउंगी कि इसे कब कैसे खाना चाहिए|
दही के फायदे एवं गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
आपको यह बात जानकार शायद आश्चर्या हो लेकिन दही, दूध के मुक़ाबले कई ज़्यादा फायदा पहुचता है। दही में दूध के अपेक्षा ज़्यादा कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा दही आसानी से पच भी जाता है। रोजाना दही खाने से डाइजेस्न (digestion ) अच्छी तरह होता है और खुलकर भूक भी लगती है। इसलिए जिन लोगो को पेट की परेशानियां जैसे की अपच, भूक ना लगना आदि हो, वो दही का सेवन ज़रूर किया करें। तो आज हम आप को दही से होने वालें स्वास्थ्य लाभ के बारे में बतातें हैं।
प्रोटीन का अच्छा स्रोत – दही में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 200 ग्राम दही में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन दिनभर में खर्च हुई ऊर्जा को बढ़ाने या पूरे दिन में बर्न हुई कैलोरी को बढ़ाने में मदद करती है। भूख को नियमित रखने के लिए प्रोटीन प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन के सेवन से आप अपने वजन को भी नियंत्रण में कर सकते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद – आजकल हार्ट से जुडी परेशानी उम्र देखकर नहीं होती है, आजकल के खानपान के चलते कम उम्र में ही इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है| इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाइये, रोज दही खाने से ताउम्र आपके दिल की देखभाल होती है| दही से कोलेस्ट्रोल कम होता है व हाई ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल रहता है| दही खाने से कोलेस्ट्रॉल नही बढ़ता और दिल की धड़कन सामान्य रहती है। दही के उपयोग से दिल के रोग, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारियां ठीक होती हैं।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – दही में मौजूद बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर के कीटाणु व आसपास के छोटे-छोटे कीटाणु से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है| दही खाने से शरीर में फूर्ती आती है व बहुत से रोग दूर रहते है|
हड्डियों को मजबूत करे- दही में कैल्शियम होता है जो हड्डी के लिए बहुत जरुरी है| इससे हड्डी व दांत मजबूत होते है|
पाचनतंत्र मजबूत करे – दही खाने से पाचन सही रूप से होता है, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ दूर होती है|
अलसर ठीक करे – पेट का अल्सर व कैंसर से दही शरीर को बचाए रखता है|
वजन कम करने में सहायक – दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है| इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है| दही से कैलोरी भी कम होती है| दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है|
दही स्किन के लिए फायदेमंद – दही से चेहरे में ग्लो आता है, टैनिंग व चेहरे की गन्दगी इससे दूर होती है| इससे कील मुहांसे, दाग धब्बे भी दूर होते है|
* दही में बेसन, नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे व गार्डन में 15 min तक लगायें| हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से चेहरा साफ हो जायेगा|
* चम्मच ताजा दही रो ज नहाने से पहले चेहरे पर लगायें| रूखापन व टैनिंग दूर होगी|
* संतरे के छिलके का पाउडर व दही मिलाकर चहरे पर लगायें|
* हल्दी, दही व गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 min तक लगायें|
दही बालों के लिए फायदेमंद – दही बालो के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह है, जो बालों को moisture देता है|
* ताजे दही को 30 min तक बालों में लगायें फिर पानी से धो लें, इसे आप मेहँदी व अंडे के साथ मिलाकर भी लगा सकते है| इससे बाल हेल्थी, लम्बे, काले होते है|
* दही में बेसन व काली मिर्च पाउडर मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाने से बाल झड़ना भी कम होता है व रुसी भी ख़त्म हो जाती है|
* मैथी पाउडर को दही में मिलाकर लगाने से बाल शाइन करते है|
अन्य फायदे – गर्मी के दिनों में रोज दही का सेवन जरुर करना चाहिए| इससे आप लू, गर्मी से बचे रहते है| इससे पेट की गर्मी शांत होती है|
* छाछ से कुल्ला करने से मुहं के छाले ख़त्म होते है|
दही से जुडी अन्य बातें – दही रात में खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है| रात को अगर दही खा रहे है तो उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खाएं| व सोने से पहले ब्रश करें|
* ठण्ड में दही खाने से दुष्प्रभाव होता है|
* खली पेट दही नहीं खाना चाइये|
* धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए|
* दही को कभी गरम नहीं करना चाइये|
* दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाइये, ये दोनों अलग तरह के खाद्य है जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता|
* बवासीर के मरीज को दही से परहेज करना चाहिए|
* रोज दही वजन बढ़ा भी सकता है इसलिए वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही low फैट दूध से बना हो|
दही के नुकसान
अर्थराइटिस की हो सकती है समस्या – अर्थराइटिस की समस्या वाले लोगों के लिए जहर के समान होता है दही का सेवन। क्योंकि इन लोगों को दही खाने से जोड़ो में दर्द की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके कारण कई दिक्कते होने का खतरा रहता है। इसलिए अगर इन्हें दही का सेवन करना है तो इन्हें डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
डायबिटिज मरीज ना करें दही का सेवन – अगर आप डायबिटिज के मरीज हैं तो आपको सावधान रहना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आप दही का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं तो इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है जिसके कारण आपको परेशानी हो सकती है, हो सकता है की आपकी डायबिटिज बढ़ जाए। इसलिए सावधानी से आप दही का सेवन करें।
गले में हो सकते हैं टॉन्सिल्स – सर्दी हो या गर्मी दही का अधिक सेवन आपके गले के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे आपके गले की मांसपेशियों में सूजन आ सकती है जिसके कारण आपको गले में टॉन्सिल्स हो सकते हैं तो सेवन करें लेकिन कम मात्रा में।
ज्यादा खट्टा दही ना खाएं – ज्यादा खट्टा दही आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसके सेवन से आपको सीने में जलन और गैस की दिक्कत हो सकती है, इसलिए ज्यादा दिन के रखे हुए दही का सेवन कम मात्रा में या बिल्कुल भी ना करें।
पेट दर्द और दस्त हो सकता है – लैक्टोज असहिष्णुता तब होती है जब शरीर में लैक्टेज की कमी होती है। एंजाइम लैक्टोज को तोड़ने के लिए आवश्यक होते हैं, जो एक प्रकार की चीनी होती है जो दूध में पाई जाती है। कुछ लोगों को दूध या उससे बने उत्पादों का सेवन करने के बाद, पेट दर्द और दस्त जैसी विभिन्न पाचन समस्याएं हो जाती है।
एलर्जी हो सकती है – दूध उत्पादों में केसिन और मट्ठा होते हैं, जो प्रोटीन होते हैं। जिनके सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। जिसके कारण आपको सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए यदि आपको दूध से एलर्जी है तो आपके लिए दही के सेवन से बचना सबसे अच्छा उपाय है।
डायबिटीज और मोटापा बढ़ सकता है – कई प्रकार के दही में अधिक मात्रा में चीनी होती है, खासतौर पर उनमें जिनमें कम फैट का लेबल लगा होता है। अतिरिक्त चीनी के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है, जिनमें डायबिटीज और मोटापा शामिल हैं। इसलिए दही खरीदते समय ध्यान रखें की उसमें चीनी की मात्रा ना हों।
दही कब खाना चाहिए
दही का सेवन आपको सुबह या फिर दोपहर के समय करना चाहिए क्योंकि इस समय दही आपको फायदा पहुंचाता है। इसमे जो भी प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम आदि होता है वो आपकी बॉडी को अच्छे तरीके से प्राप्त होता है। जिसके कारण आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। इसलिए हमारे बड़े भी कहते हैं कि दही का सेवन अगर आप दिन के समय करेगें तो आपको गले की दिक्कत या फिर अर्थराइटिस जैसे परेशानी नहीं होगी। साथ ही ये आपको ठंड़ा भी रखेगा।
दही को खाते समय उससे जुड़ी सभी बातें ध्यान रखें| इसे एक सिमित मात्रा में ही खाएं, अत्यधिक मात्रा स्वास्थ के लिए हानिकारक है| दही हमेशा ताजा हो ये हमेशा ध्यान रखें|