भिलाई 14 अक्टूबर (सीजी संदेश) सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ पुलिस आरक्षक अमित दुबे ने कई संघर्ष देखें हैं। अपने कार्य के प्रति लगन और इमानदारी के लिए जाने जाते हैं।शुरू से ही देश सेवा के जज्बा को लिए हुए सैनिक बनने की चाह रखते थे। लेकिन वे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग को ज्वाइन कर आज अपनी सेवा लगातार दे रहे हैं। नक्सलियों के मांद में घुसकर अपनी सेवा देते हुए कई उपलब्धि हासिल की। इसी उपलब्धि के चलते लगातार व पुलिस विभाग में आगे बढ़ते गए। 2011 में पुलिस विभाग को राजनांदगांव ज्वाइन किए है। वहां से उसके कार्य को देखते हुए विभाग ने जगदलपुर स्थानांतरण कर दिया गया। लगातार वे नक्सलाइटों से लोहा लेकर अपना एक मुकाम हासिल किए। नक्सलियों के निशाने में रहने वाले अमित दुबे ऑपरेशन नक्सलाइट में ऐसे कई कारनामे किए जो समाज और पुलिस विभाग के लिए सराहनीय है। उनके इन सब कार्य को देखते हुए समाज और अलग-अलग विभाग ने कई बार सम्मानित कर चुके हैं। खेल के मामले में तो और निराला है एथलेटिक्स में कई पुरस्कार अर्जित किए हैं। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। ईमानदारी छवि के कारण श्री दुबे को क्राइम ब्रांच में भी शामिल किया गया था। यहां भी उसने अपनी अमिट छाप छाप छोड़ी। क्राइम ब्रांच भंग हो जाने के बाद तेज तर्रार युवा रंग रूट होने के कारण सुपेला जैसे थाने में भेजा गया। वहां भी अपराधियों के हौसले पस्त किए। फिर जिले में एस आई सी यू के गठन उपरांत पुनः क्राइम ब्रांच में पोस्टिंग दी गई। वहां पर लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।अपराधियों पर पैनी नजर रखने वाले अमित दुबे ने समाज में भी अपना एक ही स्थान बनाया है समाज के लोग जिसे कभी भुला नहीं सकते, सुख दुख मे रात दिन सेवा के लिए तत्पर रहने वाले का नाम है अमित दुबे। मिलनसार हंसमुख हरफनमौला श्री दुबे अपने दोस्तों से चर्चा करते हुए कहते हैं कि मानव जीवन सेवा के लिए मिला है, जितना सेवा करना है कर सके। उनका मानना है कि कोई सही व्यक्ति मेरे कारण आरोपी ना बने। संघर्ष तो जीवन में चलता रहता है कभी ऊपर कभी नीचे यह मनुष्य का स्वभाव है।
सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले आरक्षक अमित दुबे,,,,,, नक्सलियों की लड़ाई से लेकर कई संघर्ष,,,,, खेल के मैदान से जीते कई पुरस्कार

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment