भिलाई। 28 जून, 2025, (सीजी संदेश) : आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ (बी.आई.एम.एस.) द्वारा सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त हुए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सह सचिव बिवास सिन्हा तथा प्रमोद कुमार राय का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र, फूल-माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के योगदान को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एक और महत्वपूर्ण घटना घटी जब सेक्टर-2 रोष सोसायटी के अध्यक्ष सीमांचल बेहरा ने भिलाई इस्पात मज़दूर संघ की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ के महामंत्री ने श्री बेहरा का फूल-माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।समारोह में संघ के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से उपाध्यक्ष आई.पी. मिश्रा, डिल्ली राव, सुधीर गडेवाल, मृगेंद्र कुमार, विनोद उपाध्याय; संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, प्रदीप पाल, जोगेन्द्र कुमार, भूपेंद्र बंजारे, गौरव कुमार; कोषाध्यक्ष रवि चौधरी; सचिव ए. वेंकट रमैया, पूरन लाल साहू, अखिलेश उपाध्याय, संतोष सिंह, संजय कुमार साकुरे, सुबोधित सरदार, आर.के. सोनी, घनश्याम साहू, राजीव सिंह, सुधाकर वॉनवे, राजेश बघेल, अनिल राय एवं संतोष जगन्नाथ नाले शामिल रहे। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ सतत रूप से मज़दूरों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है और इसी उद्देश्य से संघ को मजबूत करने हेतु नए सदस्यों का स्वागत करता है।



