भिलाई 14 अक्टूबर (सीजी संदेश)। दिल तो बच्चा है जी की थीम पर भिलाई नगर निगम क्षेत्र के सियान सदनों में सियान महोत्सव का आयोजन 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। सियान महोत्सव में पेंटिंग, सिंगिंग, वादन, नृत्य, रनिंग, वॉकिंग, बैटमिंटन, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, कैरम, चैस, लुडो, रैम्प वॉक, अंताक्षरी, मेगा हाउजी का आयोजन होगा। आयोजनकर्ता पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा और संयोजक पूर्व पार्षद ललित मोहन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 15 अक्टूबर का ऑडिशन सियान सदन सेक्टर-2, हुडको, नेहरू नगर, राधिका नगर, वैशालीनगर व हाउसिंग बोर्ड सियान सदन में सुबह 10 बजे किया जाएगा। सियान महोत्सव का मेगा फाइनल 6 नवंबर को शाम 4 बजे स्व. राजेश पटेल स्टेडियम सेक्टर-2 भिलाई में किया गया है। प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। महिला-पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
सियान महोत्सव का ऑडिशन 15 अक्टूबर से सभी सियान केंद्रों में,,,,, हर बुजुर्ग को मिलेगा निश्चित ही उपहार

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment