भिलाई । नगर निगम में महापौर चुनने के लिए कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है। गजट नोटिफिकेशन के बाद 15 दिन के भीतर महापौर चुनने की प्रक्रिया पूर्ण करनी है। इस बार मिली जानकारी के अनुसार सामान्य वर्ग से महापौर बनाया जावेगा। सामान्य वर्ग से इन नामों पर विचार कर सहमति बनाने का प्रयास में पर्यवेक्षक जुटे हुए हैं। आपस में कांग्रेसी पार्षद विद्रोह ना कर दें। इसलिए देर रात शहर से बाहर उड़ीसा राज्य के पुरी में सैर सपाटा के लिए भेजा गया है। वहां से पार्षद अन्य जगह जाकर भी चुनावी थकान मिटायेंगे। सामान्य वर्ग से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीजू एंथोनी, महिला वर्ग से सुभद्रा सिंह, संदीप निरंकारी एवं युवाओं में आदित्य सिंह का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। पर्यवेक्षक के सामने इन नामों को रखा गया। इन्हीं नामों के बीच सहमति पार्षदों की राय लेकर बनानी है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी एवं चुनाव प्रभारी गिरीश देवांगन को नगर निगम भिलाई का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है इसके साथ ही विधायक द्वारिका यादव को भी रखा गया है। इसलिए किंतु परंतु वाला सवाल ही नहीं उठता कि भिलाई नगर निगम का महापौर उनकी पसंद का ना हो। मुख्यमंत्री ने दुर्ग के राजेश यादव को अपने पुराने साथी का हवाला देते हुए सभापति के रूप में देखकर खुशी जाहिर किए थे। श्री बघेल ने शपथ ग्रहण समारोह के मंच दुर्ग से कहा था कि कांग्रेस पार्टी में सब्र रखने वालों को सब कुछ मिलता है।समय के साथ चलते रहिए, समय आने पर योग्यता अनुसार पार्टी पद देती है। जिस कार्यकर्ता ने शुरू से कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर साथ चलना है उसे अब पद मिलने का समय आ चुका है। भिलाई निगम के महापौर पद के लिए चर्चा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, तीन बार के पार्षद, सिविल इंजीनियर सीजू एंथोनी, जन्मजात कांग्रेसी नेता और b.a. में ग्रेजुएट संदीप निरंकारी, महिलाओं में से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सिंह, युवाओं के चेहरे के रूप मे आदित्य सिंह को देखा जा रहा है।इन सबके बावजूद निगम को चलाने के लिए विपक्ष से तालमेल सभी पार्षदों की पसंद एवं साथ लेकर चलने वाले योग्य की तलाश है। ऐसे को ही महापौर बनाकर कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को साधेगी। पिछड़ा वर्ग से देखे तो एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ है। चार बार के पार्षद नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू ,लाल चंद वर्मा ,एकांश बंछोर सहित नामों की लंबी फेहरिस्त है।
सामान्य वर्ग से बनेगा इस बार महापौर ,,,,,,,भिलाई नगर निगम की स्थिति एक अनार सौ बीमार ,,,,,, चुनावी थकान मिटाने पूरी की सैर पर

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment