दुर्ग। 05 नवंबर, 2022 (सीजी संदेश) : 15 नवंबर से 19 नवंबर 2022 को होने वाले “श्रीमद जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवम विश्वशांति महायज्ञ” की पत्रिका का विमोचन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवम आशीर्वाद से किया गया। पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन, मुख्य संयोजक प्रशांत जैन, महामंत्री कमलेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, नरेंद्र जैन, विनोद बड़जात्या, डॉ जिनेंद्र जैन, राकेश जैन, संतोष जैन, ज्ञानचंद जैन, देवेन्द्र कुमार जैन, प्रचार प्रसार प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल एवम अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।