भिलाई 7 सितंबर : श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन जूनवानी भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर युवा संवाद २.० आयोजित किया गया। जिस के मुख्य अतिथि के रूप में भारत के जल पुरुष के नाम से विख्यात डॉ राजेंद्र सिंह ने शिरकत की तथा जल संरक्षण एवं प्रकृति पुनर्जीवन इस विषय पर अपने विचार व्यक्त कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ राजेंद्र सिंह, तरुण भारत संघ के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। तरुण भारत संघ (टीबीएस) एक गैर-लाभकारी पर्यावरण एनजीओ है जिसका मुख्य उद्देश्य
पानी के मुद्दे पर समुदायों को जुटाना और उनके निर्माण के लिए जल प्रबंधन की पारंपरिक प्रणालियों को पुनर्जीवित करना है। उक्त संघ ने डॉक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 11800 वाटर बॉडीज का पुनर्जीवन एवं पुनर्निर्माण किया तथा 12 मरी हुई नदियों में पुनर जलागमन कर लाखों लोगों को जीवन देने का कार्य किया। उक्त वेबीनार में राजेंद्र सिंह ने सस्टेनेबल वाटरशेड मैनेजमेंट, लिंक क्रॉप पेटर्न विद रेन पेटर्न इत्यादि तरीको के माध्यम से किस प्रकार जल संरक्षण एवं भू जल स्तर में बढ़ोतरी की जा सकती है इस पर सविस्तार चर्चा की तथा उन्होंने नारी नीर नदी को ही ईश्वर का रूप मानते हुए सदैव इसका सम्मान करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। वेबीनार में देश के अन्य राज्यो के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस वेबिनार का संचालन ऊहाश्री एवं दीपक सिन्हा ने किया। यह आयोजन संस्था के डायरेक्टर पी बी देशमुख एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ डीएस रघुवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।