भिलाई। 24 फरवरी 2022 (सीजी संदेश) : शासकीय उचित मूल्य की दुकान आरक्षी नगर, सुपेला में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आदतन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है उनसे चोरी का माल 12 क्विंटल चावल, 01 क्विंटल शक्कर, 01 नग तराजू भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद ईशा, राधिका नगर सुपेला का रहने वाला है। प्रार्थी आरक्षी नगर सुपेला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान चलाता है। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.02.2022 के दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा आरक्षी नगर स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ताला तोड़ कर चावल, शक्कर एवं तौल कांटा को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन. मीणा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर.के. जोशी के मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी (1) राजा बाबू ध्रुव पिता जीवन ध्रुव उम्र 27 साल निवासी हाल- आरक्षी नगर डेरा बस्ती, चंगोरा भाठा डी.डी. नगर रायपुर एवं (2) मंजनू कुम्हरे पिता उग्रसेन कुम्हरे उम्र 27 साल निवासी डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला से कड़ी पूछताछ करने पर दोनो ने मिल कर चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किये संपत्ति कीमती 50,000 रूपये बरामद कराया। आरोपीगणों को आज दिनांक 24.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव, सउनि रजनीकांत दीवान, प्र.आर. संतोष शर्मा, आरक्षक सुरेन्द्र गिरी, अजीत सिंह, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।