RO No. 11734/ 85
भिलाई 18 अप्रैल 2022 (सीजी संदेश) : रविवार 17 अप्रैल को हिन्दू युवा मंच, दुर्ग द्वारा शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी, शोभायात्रा के पूर्व शहीद चौक, दुर्ग में सभी समाज एवं शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रमुख संस्थाओं का सम्मान किया गया, जिसमें जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग को विगत 5 वर्ष 5 माह से बिना रुके मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य के लिए सम्मानित किया गया..
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” को पगड़ी पहनाकर, शाल, श्रीफल, एवं तलवार भेंट कर सम्मान किया गया सम्मान कार्यक्रम में जन समर्पण सेवा संस्था के प्रकाश कश्यप, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, संजय सेन, उपस्थित थे। इस आयोजन में शहर के सभी समाज प्रमुख, सभी संस्थाओ के प्रमुख, एवं हिन्दू युवा मंच के प्रमुख गोविंद राज नायडू, अरुण सिंह (पार्षद)श्रीकुमार नायर, राजेश शर्मा एवं सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर और जिला के नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।