भिलाई 15 नवंबर (सीजी संदेश)। राधिका नगर स्थित भिलाई कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवम्बर के अवसर पर स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई में नेहरू के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावी राजीव भवन निर्माण की आधारशीला रखी गई।आम सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि 14 नवम्बर को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं, और उनके योगदानों से भारत आगे बढ़ा है, और हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि इन्हीं के कार्यकाल में सबसे ज़्यादा चर्च बने हैं और 15 साल तक लोग ठगाए हैं अब नहीं ठगाएँगे।गांधी, नेहरू पर सवाल उठाते रहे हैं भूपेश बघेल ने कहा जिस विचारधारा के लोग गांधी की हत्या किए उसे सहारा बना रहे हैं।जिस गांधी ने देश को आजादी दिलाई, गोली खाई, उनकी आलोचना हो रही हैं। जिन्होंने मुखबीरी की,उन्हें वजीफा दे रहे हैं।आज के युवाओं को व्हाट्सप्प यूनिवर्सिटी से बाहर आकर गूगल आंटी के लिए समय निकालना होगा।सबसे ज्यादा टाइम जेल में रहे नेहरु, अनेक कारण थे, लोगों में जागरूकता नहीं थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम,दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री मो अकबर, स्थानीय विधायक देवेंद्र यादव,दुर्ग विधायक अरुण वोरा,खनिज विकास निगम के अध्यक्ष,प्रभारी भवन निर्माण समिति गिरीश देवांगन,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल,जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,भिलाई महापौर नीरज पाल,रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, अमरजीत चावला प्रभारी महामंत्री संगठन प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रवि घोष प्रभारी महामंत्री प्रशासनिक, लालजी चंद्रवंशी जिला संगठन प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने दिया। सभा को केबिनेट मंत्री मो. अकबर,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,विधायक देवेंद्र यादव ने भी संबोधित किया।आभार प्रकट भिलाई निगम महापौर नीरज पाल ने किया।सभा का संचालन एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी एवं आदित्य सिंह ने किया। एमआईसी आदित्य सिंह ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर खेल मैदान की मांग की।इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे,बदरुद्दीन कुरेशी,श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर,पूर्व साडा अध्यक्ष लक्षमण चंद्राकर,पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,अंत्यावसायी वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी,निर्मल कोशरे,धीरज बाकलीवाल,नंद कुमार सेन,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू,अरुण सिंह सिसोदिया,पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत बंजारे,श्रीमती तुलसी साहू,प्रदेश प्रतिनिधि इरफान खान,महेश जयसवाल,भिलाई निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू,दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव,रिसाली निगम सभापति केशव बंछोर,विजय साहू,ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप,रामा विश्वकर्मा,प्रमोद प्रभाकर,गौरव श्रीवास्तव, दनेश्वरी साहू,मुकुंद भाऊ, श्रीमती तुलसी पटेल,जे आर साहू,संजय ओझा,जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य,जालंधर कोषाध्यक्ष अतुल चंद साहू,प्रवक्ता राजेश शर्मा,MIC पार्षद शिजू एंथोनी,केशव चौबे,संदीप निरंकारी,आदित्य सिंह,श्रीमती नेहा साहू,श्रीमती रीता सिंह गेरा,मन्नान गफ्फार खान,चंद्रशेखर गवई,सनिर साहू,सलमान खान,अंजू सुमन सागर,अभिषेक मिश्रा,रवि कुर्रे,महामंत्री निरंजन बिसाई,विनोद यादव,नरसिंग नाथ,शमशेर सिद्दीकी,सुमन सागर सिन्हा,अरविंद राय,दिप सारस्वत,आर एस शर्मा,मोहन लाल गुप्ता,मनोज पांडे,महेंद्र साहू,कमलेश देवांगन,भुनेश्वरी रानी,रानू साहू,अनिशा बघेल,आरती सोनवानी,अजय शिरबावीकार,विभोर दुरक्कर,अमीर चंद अरोरा,ईश्वर बढ़ानी,प्रभाकर जनबन्धु,शारद मिश्रा,राजेन्द्र महिंलांग,किसन यादव,अज्जू अहमद,नीलू लीमेश,पलाश लीमेश,सरसिष घोष,गोरा,आसुतोष सिंह,डेरेश्वर बंजारे,गोबिंद कोशले,मेरिक सिंह,नरेंद्र पिपरोल,विष्णु बारले,राजेश मेश्राम,संजीत चक्रवती,मो हबिब,राजकुमार चौधरी,नीतीश कश्यप,बुद्धशरण बोरकर,राजू पाल,बन्टू शर्मा,अशोक गुप्ता,मनोज मिश्रा,कीर्ति सिंह,फारूक खान,अयूब खान,जय वर्मा,विल्सन,ललित पाल,वशु दलाई,बन्दना पुरकत,अंशुईया मरकाम,वीर बहादुर थापा, हनी अम्बेडे, उमर फारूक,मोहन दलाई,डी राजू,दिनेश पटेल,इजराइल,करण सिंह,मृत्युंजय भगत,अब्दुल ठउर,सुमित सुखदेव,मधु चौबे,अमित सिंह,श्रीमती संगीता सिंह,कन्हया चुरहे,लखि नारायण सोनी,नईम बेग,मोहन दलाई,डी राजू,दिनेश पटेल,इजराइल,करण सिंह,राजेश गुप्ता, परविंदर सिंह,जी याकूब,जे पी सोनी,सुमित सिंह,आजाद अंसारी,धर्मेंद्र वैष्णव,सुभाष गुप्ता सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
वर्षों पुरानी मांग कांग्रेसियों की पूरी हुई,,,, राधिका नगर में भिलाई कांग्रेस कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास ,,,,,जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ेंगे वैशाली नगर का चुनाव

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment