भिलाई 25 फरवरी : केंद्र सरकार द्वारा फ़ास्ट टैग को पूरे देश मे अनिवार्य घोसित कर दिया गया। इस कारण दुर्ग जिले के टोल प्लाजा में जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं साथ ही नेहरू नगर बाई पास में लोकल वाहनों का टैक्स भी लिया जाने लगा है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश डा. सर्वेश्वर भूरे से मुलाकात कर लोकल पासिंग 07 वाहनों व किसानों के वाहनों से टोल नही वसूलने हेतु ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्वकर्ताओ में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत बंजारे,,पूर्व प्रदेश सचिव इरफान खान, पूर्व जिला महामंत्री अतुल साहू, दीपक भाटिया, विनोद गुप्ता, इमरान अंसारी, आलेख दुबे, अवधेश यादव, राजू पाल, राजीव यादव, सादिक रज़ा, अनीश खान आदि शामिल थे।
ज्ञापन के माध्यम से अरुण सिसोदिया ने बताया कि दुर्ग जिले के टोल प्लाजा में फ़ास्ट टेग के अनिवार्यता होने से यहां सदैव जाम की स्थिति निर्मित होती है जिससे एम्बुलेश, प्रतिदिन आवश्यक सेवाओ में जाने वाले चालको को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसके साथ ही नेहरू नगर बाई पास में 07 (लोकल वाहन) का भी शुल्क लिया जा रहा है। किसानों से बार बार आवागमन सब्जी अनाज आदि परिवहन हेतु टोल टैक्स लिया जा रहा है इसे तत्काल नि शुल्क करने की मांग की तथा कलेक्टर द्वारा टोल टैक्स के लिए बनाए गए कमेटी में स्थानीय जन प्रतिनिधि रखने का आग्रह किया गया।