भिलाई। 26 जनवरी 2022 (सीजी संदेश) : 73 वे गणतंत्र दिवस पर नगर पालिक निगम रिसाली की प्रथम महापौर शशि सिन्हा ने सुबह 8 बजे मुख्य कार्यालय भवन में तिरंगा फहराया। इसके पहले नगर पालिक निगम के प्रभारी आयुक्त, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर टंकी ऑफिस पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर महापौर ने राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि नवगठित रिसाली में यह पहला आयोजन है। गर्व की बात है कि गणतंत्र दिवस के ठीक 4 दिन पहले यहां के भगौलिक स्थिति में बदलाव हुआ और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से बीएसपी ने जमीन हस्तांतरण किया। उन्होंने मंच से कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को समय पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो। कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुलझाने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम को सभापति केशव बंछोर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एमआईसी सद्स्य अनुप डे, विलास बोरकर, चन्द्रभान ठाकुर, सनीर साहू, ईश्वरी साहू व पार्षदगण उपस्थित थे।
दो कर्मचारी हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर्व के मुख्य आयोजन में प्रभारी मंत्री मो. अकबर ने नगर पालिक निगम के आयुक्त स्टेनो चन्द्रपाल हरमुख व सब इंजीनियर अखिलेश गुप्ता को सम्मानित किया। जिला स्तर के आयोजन में दोनो कर्मचारियों को नगरीय निकाय चुनाव में सामंजस्य बिठाकर बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। इस पर आयुक्त आशीष देवांगन, सहायक अभियंता आर के जैन, निगम सचिव रमाकांत साहू, अधीक्षक देवव्रत देवांगन, कर्मचारी संघ अध्यक्ष गोपाल सिन्हा ने बधाई दी।