भिलाई। 27 अप्रैल 2022 (सीजी संदेश) : कुछ दिनो पूर्व प्रार्थी दिनेश चंद्र निवासी नेहरू नगर भिलाई रात्रि करीबन 08.00 बजे नेहरू नगर चौराहा से वापस पैदल अपने घर जा रहा था कि सुराज अस्पताल गुरूद्वारा नेहरू नगर के पास एक मोटर साकयल में सवार तीन अज्ञात लड़के आये और प्रार्थी के मोबाईल को लूट कर भाग गये । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 362 / 2022 धारा 392, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन.मीणा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर.के.जोशी के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना के आधार पर ‘ संदेही (1) आकाश बंजारे पिता सुरेश बंजारे उम्र 24 साल निवासी केम्प – 2 बैकुंठधाम छावनी एवं ( 2 ) समीर खान पिता अमजद खान उम्र 19 साल निवासी केम्प – 2 शारदा पारा छावनी को पकड़कर कड़ी पूछताछ करने पर एक सागर नामक लड़के के साथ मिलकर प्रार्थी का मोबाईल लूट करना स्वीकार किये। लूटे गये मोबाईल को बैकुंठधाम छावनी के लड़के के पास बिकी करना बताये। जिससे लूटा गया मोबाईल जप्त किया है। आरोपीगणों को आज दिनांक 27.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। आरोपियो से पूर्व में इस तरह की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरी. लखेश गंगेश, प्र.आर. संतोष शर्मा, आरक्षक रवि कुमार एवं विशाल सिंह का विशेष योगदान रहा।