रायपुर, 14 अक्टूबर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.55 बजे रायपुर हेलीपेड से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के पाटन तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 1.20 बजे रायपुर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6 बजे रायपुर की डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे 6.45 बजे रावण भाठा मैदान पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रात्रि 7 बजे रावणभाठा मैदान से कुम्हारी जिला दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 7.15 बजे कुम्हारी, 7.40 बजे चरौदा और 7.55 बजे भिलाई-03 में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कुम्हारी, चरोदा एवं भिलाई 3 दशहरा उत्सव में होंगे शामिल,,,,,, लगातार 17 वर्षों से बिजली नगर कॉलोनी पहुंच रहे हैं,,,,,, असत्य पर सत्य के विजय का पर्व विजयदशमी

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment