भिलाई। महापौर देवेंद्र यादव को अचानक अपने बस्ती में देख कर बस्ती की महिलाओ की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही मेयर देवेंद्र महिलाओ के करीब गए उन्हें प्रणाम किया और उनका हालचाल जाना। तो सब उन्हें एक टक देखती रह गई। ख़ुशी से गदगद महिलाओं की आँखे नम हो गई। फिर बस्ती की महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर लाई और महापौर देवेंद्र यादव की आरती उतार कर तिलक लगाकर स्वागत की। इस दौरान महापौर ने महिलाओं से पूछा कि माता जी आप लोग ऐसे रो मत तो माताओं ने कहा कि ये खुशी के आँसू है बेटा। 50 सालों में आज तक कभी किसी नेता ने हमारी फिक्र नहीं की पर आप हमसे मिलने आए। यह वाक्या है मंगल वार की सुबह करीब 11.30 बजे का। जब महापौर श्री यादव हुडको में भूमिपूजन करने गए थे। महापौर श्री यादव 32 बंगला के पीछे बसी झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों से मिलने गए। सब से मिले उनका हालचाल पूछा। तब महिलाओं ने कहा कि हर साल नेता उनकी बस्ती में वोट मांगने आते है। लेकिन वोट मांगे के बाद आज तक कभी कोई नहीं आया। उन्हें महापौर श्री यादव से कहा कि वे 50 साल से भी अधिक समय से यहाँ झोपड़ी बना कर रह रहे लेकिन कभी किसी ने उनका हालचाल दुःख सुख पुछने का प्रयास नहीं किया। लेकिन इन 50 सालों में आप ही पहले नेता हो जो हम लोगो की फिक्र करते हो। हमसे मिलने आते हो जिसने हमारा हालचाल पूछा। बस फिर क्या महापौर की आँखे भी माताओं की बात सुन कर नम हो गई। महापौर श्री यादव को बस्ती वसियो ने अपनी परेशानी बताई। जरूरी मूलभूत सुविधाओं की मांग की। महापौर श्री यादव ने बस्ती में जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने निगम इंजीनियरो को निर्देश दिए और कहा कि जल्द स्टीमेट तैयार करे। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव आज हुडको में लाखों रुपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किए। इस दौरान वार्ड के अजय वर्मा, भोला, चित्रा, दुलाल सेन सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी और वार्ड के प्रभुत्व जन उपस्थित रहे।