भिलाई। 19 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को
सी वोटर और आईएएनएस के द्वारा कराए गए देश व्यापी सर्वे में देश भर के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में प्रथम स्थान मिला हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस उपलब्धि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई 3 चरोदा के अध्यक्ष मनोज मढरिया ने बधाई दी और उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के निरंतर प्रगति करते रहने की कामना की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जनता का यह विश्वास उनके सेवा और समपर्ण का प्रतिफल है। इसी कारण लोकप्रियता, सुशासन और प्रशासनिक दक्षता में भूपेश बघेल ने देश के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है, जबाबदेह और संवेदन शील सरकार और जनहित को सर्वोपरि रखने के उनके उद्देश्य के कारण ही प्रदेश की सम्पूर्ण जनता मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के कार्य शैली से खुश है।
मनोज मढरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने से पूरे छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ वासियों का गौरव बढ़ा है। उन्होंने हर संकट और कोरोना महामारी के समय मुखिया के रूप में अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है।