भिलाई। 10 अगस्त 2022 (सीजी संदेश) : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश भर में भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर में की। इस दौरान बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे यह यात्रा विधानसभा क्षेत्र के 75 किलोमीटर के दायरे में घूमेगी और स्थानीय स्तर पर निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का शाल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा के वार्ड 13 पहुंचने पर वार्ड के पार्षद और महापौर परिषद के सदस्य जलकार्य प्रभारी केशव चौबे ने यात्रा का स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा मे खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, भिलाई जिला अध्यक्ष, नीता लोधी, विजय साहू, , बृजमोहन सिंह, संदीप निरंकारी, रवि कुर्रे, बंटी साहू, रामानंद मौर्य , वासु पांडे, दीपक साहू, अनुसूया मरकाम, भुनेश्वरी रानी, मधु चौबे, कीर्ति सिंह, अनीशा बघेल, लालचंद वर्मा, डॉली खुजूर,नितेश पटवा , विनोद यादव, दुबे लक्की, राजू साहू,नंदू कश्यप , निरंजन बिसाई, सहित सैकड़ों लोग तिरंगा पदयात्रा में शामिल थे।