भिलाई। 04 जुलाई 2022 (सीजी संदेश) : भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल जिला भिलाई द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे के निर्देशानुसार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष निखिल सोनी के नेतृत्व में वार्ड 25 हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी चौक से लेकर भगवा चौक ढांचा भवन वार्ड 21 तक मशाल रैली कर भगवा चौक पे पुतला दहन कर कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी। एवं समाज को एकता का संदेश दिया और कट्टरपंथी जिहादियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की गई। भाजयुमो वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष निखील सोनी मांग की कि जिस प्रकार राजस्थान उदयपुर एवं अमरावती में जिहादी एवं कट्टरपंथी मानसिकता के स्वरूप अमानवीय घटना को किया गया है। एवं भारत में रह रहे सभी संप्रदाय के लोगों की एकता को खंडित करने का जो षड्यंत्र रचा गया है, इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा बहुत ही कड़ा विरोध करती है एवं ऐसे असामाजिक तत्वों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करती है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज जयसवाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य रीता सिंह, वैशाली नगर मंडल के अध्यक्ष गुरजीत सिंह, महामंत्री विश्राम साहू, रवि वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, प्रवीण सोनी, अन्य पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल साहू, महामंत्री भूपेंद्र साहू, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपमाला सिंह, गुरुनाम सिंह महासचिव छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, नोहर वर्मा पार्षद जवाहर नगर हा. बोर्ड, दीपक सिंह कार्यकरिणी सदस्य भाजपा, रवि चौधरी कार्यकरिणी सदस्य भाजपा, मोती श्रीवास्तव (भाजपा प्रशिक्षक) पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो शशि भगत, मंडल उपाध्यक्ष सूरत सिंह राजपूत, रूपेश साव, मंत्री पीयूष अग्निहोत्री, रूपक चक्रवर्ती सोशल मीडिया प्रभारी केशव कुमार, महेंद्र यादव, जानेश जयसिंह, प्रशिक्षण प्रमुख वेंकट राव, विकास प्रजापति एवं राकेश गुप्ता, बी अभिलाष, पंकज साहू, शिवम चौहान, गोविंद कांत साहू, निखिल साहू, उत्तम, यशवंत सिंह, अनीश सिंह हरप्रीत सिंह, गुरजीत रंधावा, विक्की मुखर्जी, रितेश, लक्ष्मी नारायण राय, अनूप राय, पिंटू साहू, चेतन, रवि टेटकर, दीपक पासवान, नारायण एवं अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।