भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी मातेश्वरी जगदम्बा की 55 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार 24 जून को भिलाई राजयोग भवन द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ भिलाई चैनल पर ऑनलाइन क्लास द्वारा विशेष योग और मातेश्वरी जी कि शक्षाओ को आत्मसात करने दुर्ग भिलाई व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के ब्रह्मावत्स प्रात: अमृतवेले से ही अपने घरों में मौन रहकर विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलाएंगे।
मातेश्वरी जी ने 13 वर्ष की उम्र में ही मानव मात्र के कल्याण हेतु अपना समूचा जीवन ब्रह्माकुमारी संस्थान में समर्पित कर दिया था। सेवा की लगन, ईश्वर के प्रति समर्पण और योग तपस्या में गहन रूचि होने के परिणामस्वरूप वह न सिर्फ पुरूषार्थ में ही अग्रणी रहीं अपितु ब्रह्माकुमारी संगठन की प्रथम मुख्य प्रशासिका बनने का सौभाग्य भी उन्हें मिला। वह वात्सल्य और ममता की प्रतिमुर्ति थीं। इसीलिए छोटे-बड़े सभी उन्हें माँ कहकर पुकारते थे। वर्ष 1936 में उनके द्वारा रोपित ब्रह्माकुमारी संगठन का पौधा आज पल्लवित होकर दुनिया के पाँचों महाद्वीपों में स्थित एक सौ उन्तालीस (139) देशों में आठ हजार से भी अधिक सेवाकेन्द्रों के माध्यम से लोगों को मानसिक शान्ति और आध्यात्मिक सुख प्रदान कर रहा है। ब्रह्माकुमारी ओमराधे ने 24 जून 1965 को सम्पूर्ण स्वरूप को प्राप्त करने के उपरान्त अपने नश्वर शरीर का त्याग किया था।
गौरतलब है कि आज इस आध्यात्मिक संगठन ने सारे संसार में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे अशासकीय संस्थान के रूप में अपनी सदस्यता प्रदान करने के साथ ही युनिसेफ और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद सलाहकार सदस्य बनाया है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा कोस्टारिका में संचालित पीस युनिवर्सिटी में भी यह संस्थान सहयोगी है।
ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका…… मातेश्वरी जी की 55वीं पुण्यतिथि 24 को
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment