भिलाई। 10 मार्च : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर “ज्ञान सूर्य आया” थीम पर लाईट एंड साउंड के अद्भुद समायोजन द्वारा लेज़र शो का आयोजन दिनाँक 11 मार्च, गुरुवार से 14 मार्च रविवार तक आयोजन किया गया है। जिसका समय संध्या 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक एन एस पी सी एल कॉलोनी के पीछे, मैत्री कुँज, रिसाली में रहेगा।
यह झांकी सभी के दर्शनार्थ के लिए निशुल्क रहेगी। लेज़र शो में विशेष शान्ति की दिव्य अनुभूति एवँ महाशिवरात्रि पर्व पर जागरण नहीं अपितु खुद में जागृति लाना लक्ष्य है।