भिलाई। 25 अप्रैल : बोल बम सेवा एवं कल्याण सिमिति भिलाई द्वारा लॉकडाउन की अवधि में भूख प्यार से दर बदर भटकते गौ माता एवं नन्दी बाबा को रविवार 25 अप्रैल को 12 बजे से 5 बजे तक भिलाई मे सौ किलो पालक भाजी, सौ किलो लाल भाजी, सौ किलो प्याज भाजी एवं खरबूजा, पपीता को कुम्हारी क्षेत्र, चरोदा क्षेत्र भिलाई 3 क्षेत्र, खुर्सीपार, केम्प, सुपेला, नेहरू नगर भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों मे जगह जगह घुमकर बोल बम कल्याण सिमिति व्दारा खिलाया गया। आज सेवा देने वालो मे कमलेश यादव, राकेश प्रशाद, दिलीप शर्मा, विवेक कौशल प्रमुख रहे।