भिलाई। स्थानीय ट्रांसपोर्टर संघ 1983 से बीएसपी सहित रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के औद्योगिक क्षेत्रों में स्टील परिवहन का कार्य करते आ रहे हैं। 1985 में ट्रांसपोर्टर व माल की लदान के लिए लिफ्टर्स यूनियन गठित की जो कार्यरत थी, जिसके संस्थापक अध्यक्ष स्व. देवसिंग थे। उसके बाद बीरा सिंग लंबे समय तक यूनियन अध्यक्ष रहे, जिनके प्रयास से 2008 में पंजीयन हुआ। पंजीयन उपरांत ट्रांसपोर्टर की आम सहमति से चुनाव हुआ, जिसके गनी अध्यक्ष चुने गए। गत वर्ष संरक्षक वीरा सिंग के निधन के बाद 2 मई को हैवी ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में सर्वसम्मति से स्व. वीरा सिंग के पुत्र इन्द्रजीत सिंग (छोटू), राजेन्द्र सिंह, गोपाल खण्डेलवाल, प्रभूनाथ मिश्रा को संरक्षक, मंगा सिंग को अध्यक्ष और ए गनी खान को महासचिव सहित उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। इस चुनाव में अशोक जैन उपाध्यक्ष व भूपेन्द्र यादव कोषाध्यक्ष चुने गए थे।
खेद का विषय है कि कुछ दिन पूर्व स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मिडिया में झूठी और भ्रामक खबर प्रचारित की गई कि बीएसपी स्टील ट्रांसपोर्टर्स की ओर से भूपेन्द्र यादव को यूनियन का अध्यक्ष एवं अशोक जैन को संरक्षक चुना गया है। खबर में यह भी प्रचारित किया गया कि स्व. वीरा सिंग द्वारा स्टील परिवहन संघ के लिये किए गये कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भूपेन्द्र यादव को अध्यक्ष एवं अशोक जैन को संरक्षक बनाया गया है। वास्तव में यह सरासर झूठ है और लोगों को भ्रमित करने के लिए स्व. वीरा सिंग के नाम का दुरूपयोग किया गया है। जबकि 2 मई में संपन्न हुए चुनाव में मंगा सिंग को सर्वसम्मित से अध्यक्ष चुना गया।
अशोक जैन व भूपेन्द्र यादव ने यूनियन को कमजोर करने और फूट डालने की नीयत से भ्रामक प्रचार कर अनुशासनहीनता की है। अनुशासनहीनता के लिए उन्हें यूनियन के पद से हटा दिया गया है। स्थानीय ट्रांसपोर्ट संघ व्यवसाय व स्थानीय व्यापार को संरक्षित व विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संघ के संरक्षक राजेन्द्र सिंह, गोपाल खण्डेलवाल, इंदरजीत सिंग(छोटू), प्रभूनाथ मिश्रा मनोनित किए गए हैं। वहीं अध्यक्ष मंगा सिंग, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह (प्रीतम ट्रांसपोर्ट), सुधीर सिंह ठाकुर, रूद्रा दादा, दिनेश सिंह, महासचिव ए गनी खान, सचिव दिलीप खटवानी, अनिल चौधरी, बलजिंदर सिंग (बिल्ला), कोषाध्यक्ष महेन्दर सिंग(पप्पी), कार्यकारिणी सदस्यों में मुकेश सिंह, विक्रम अग्रवाल, कश्मीरा सिंग, मलकीत सिंग (लल्लू), गुरूमुख सिंग(गाबू), सुधीर सिंह(सोनू), हरमीत सिंग, भानूराव, रमेश शाह, चलपल राव, जोगा राव, गोवाल चंद, अरविंद सिंह, एम राजू, रामपूजन सिंह, गजेन्द्र साहू चुने गए हैं।
बीएसपी स्टील परिवहन संघ के अध्यक्ष मंगा और महासचिव बने खान….. अनुशासनहीनता के कारण हटाये गये अशोक जैन एवं भूपेन्द्र यादव….. संघ स्थानीय व्यापार को संरक्षित करने हैं प्रतिबद्ध
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment