भिलाई-3। 02 मार्च : कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं जिला सचिव दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी पी. लक्ष्मी नरसिम्हा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट राज्य के विकास और किसानों के हित में है। लक्ष्मी नरसिम्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में राज्य के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। इस बजट में जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं शहरी क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे। बजट से छत्तीसगढ़ में हो रही विकास को गति मिलेगी। विशेषकर आहिवारा विधानसभा क्षेत्र पर विशेष लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए पी. लक्ष्मीनरसिम्हा ने कहा की जिस स्तर से तीव्र गति से परिवर्तन और विकास कार्यों का लोकार्पण हो रहा है, उससे निश्चित तौर पर अहिवारा-भिलाई को एक नई दिशा मिली है। प्रदेश के इतिहास में ऐसी पहली बार हुआ है कि राज्य का बजट बनाने में सहयोगी के रुप में वित्त सचिव एवं संचालक बजट दोनों अधिकारी महिला रही मुख्यमंत्री द्वारा बजट दस्तावेज विधानसभा ले जाने के लिए हाथ से स्थानीय स्तर पर निर्मित बैंक का उपयोग किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सीमांत और भूमिहीन कृषकों को शामिल करने से प्रदेश का एक बहुत बड़ा वर्ग लाभान्वित हुआ है। किसान मजदूर लोगों के लिए यह बजट लाभदायक होगा। मत्स्य पालन को कृषि के बराबर का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने मछली पालन के क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खोल दी है। सी-मार्केट के माध्यम से राज्य के हस्तशिल्पयो को उनके सामानों का उचित मूल्य मिलेगा। गुरु रुद्र कुमार की पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा तत्परता के साथ मध्यम वर्ग एवं निम्न वर्ग की महिलाओं का जीवन स्तर बढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों में ली है। पुनः प्रदेशवासियों को इस नए बजट की हार्दिक शुभकामनाएं।