भिलाई। 29 जनवरी 2022 (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू को केंद्रीय स्तर पर एक और जिम्मेदारी मिल गई है, इस जिम्मेदारी के मिलते ही कार्यकर्ताओं और कांग्रेसी नेताओं में खुशी का माहौल है। श्री साहू का सम्मान कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। जगह-जगह मिठाई बांटी जा रही है और फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया जा रहा है। सुबह से ही उनके निवास में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि जितेंद्र साहू को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है दिल्ली में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्य संगठक मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री साहू को यह जिम्मेदारी दी गई संगठन चुनाव के लिए श्री साहू को किस प्रदेश की जिम्मेदारी मिलेगी यह अभी घोषित नहीं किया गया है। आगामी दिनों में कांग्रेसका संगठन चुनाव पूरे देश में संपन्न कराया जाएगा वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा है श्री साहू को उनके द्वारा किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सौंपी है। इसके पूर्व श्री साहू मरवाही चुनाव के प्रभारी, लोकसभा चुनाव में प्रभारी, नगरी निकाय, पंचायत स्तर पर प्रदेश में हुए तथा हाल ही में संपन्न हुई निगम चुनाव में सफल संचालन और कई जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निर्वहन करने के कारण जितेंद्र साहू प्रभार सौंपा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर अतुल साहू, बृजमोहन सिंह, राजेश शर्मा, राकेश मिश्रा एवं अन्य लोगों ने बधाई दी।