RO No. 11734/ 85
दुर्ग। 15 अप्रैल 2022 (सीजी संदेश) : बद्री नारायण मीणा परिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं जितेन्द्र कुमार यादव नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में बढ़ते गेभीर अपराधों पर अंकुश लगान लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 15 अप्रैल को पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबीर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि शंकर नगर निवासी मोटा गोलू अपने कमर भाग में पोछे एक लोहे का धारदार गडासा छिपाकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा भीके पर जाकर तसदीक किया गया। गुलाटी गर्सिग होम दुर्ग के पास एक व्यकित पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सचिन्द्र उर्फ मोटा गोलू नागवंशी पिता भाउदास नागवंशी उम 32 वर्ष निवासी बुद्ध विहार के पास शंकर नगर दुर्ग का रहने वाला बताया आरोपी द्वारा अपने कमर भाग में एक लोहे का धारदार गंडासा रखा था। जिसे आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष जाप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोलन नगर सहायक उप निरीक्षक अशोक साहू , आरक्षफ मनीप अग्निहोत्री एवं प्रशांत पाटनकर की सराहनीय भूमिका रही।