कवर्धा। 15 सितंबर : नगर पंचायत पिपरिया में लगातार कोरोना के मरीज मिलने के बाद आधा पिपरिया नगर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार स्वयं नगर के सभी मोहल्लों में सेनेटाइजर कराया गया। वही लगातार मरीज मिलने के बाद अध्यक्ष स्वयं सड़क में उतर गए है। वे स्वयं नगर में घूमकर लोगो को समझाइश दे रहे है। सोसल डिस्टेंश का पालन करने, मास्क पहनने व सेनेटाइज करने, बार बार हाथ धोने की लोगो को उनके घर-घर जाकर समझाइस दे रहे है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार स्वयं कटेंटमेंट जोन में जाकर लोगो के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। जिनका स्वास्थ खराब सर्दी खासी है उनका कोरोना टेस्ट कराने सलाह दे रहें है। आज वार्ड क्रमांक 7 व 8,9 में नगर पंचयात अध्यक्ष महेन्द कुम्भकार ने पार्षद और स्वास्थ्य कर्मचारी, नगर पंचायत कर्मचारी, मितानिन के साथ वार्ड में डोर टू डोर नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी निरीक्षण किया।