भिलाई। 11 फरवरी 2022 (सीजी संदेश) : सत्य साईं विद्या विकास स्कूल इंग्लिश मीडियम सड़क नंबर 24 सेक्टर 8 भिलाई नगर के संरक्षक संदीप नायडू के मार्गदर्शन में, स्व. लता मंगेशकर स्मृति में, विभिन्न फलदार आम कटहल शहतूत अमरुद जामुन आदि,10 पौधों का रोपण सुरक्षा घेरा सहित श्रद्धांजलि अर्पण कर किया गया. इस कार्य में यहां के शिक्षिकाओं ने पौधारोपण के साथ-साथ उन्हें संरक्षण प्रदान करने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। जिसमें प्रमुख रुप से सुचेता पानी ग्राही प्रिंसिपल, सुनीता चौबे, सुनीता यादव, आरती सिंह ,प्रियंका यादव, माया चौहान, श्रीति घोष ,साधना मिश्रा, दीपा घोष, सुषमा ठाकरे, दिव्या एम एस साथ ही साथ पर्यावरण मित्रों में बालूराम वर्मा संरक्षक पर्यावरण मित्र मंडल भिलाई, डॉक्टर एनके सिन्हा, रमेश कुमार, पिल्ले दुर्गा, प्रसाद सोनी, प्रमोद कुमार का सहयोग प्राप्त हुआ।