दुर्ग। जिले के नए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आज सुबह कलेक्टोरेट पहुंचकर जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया इस मौके पर निवर्तमान कलेक्टर अंकित आनंद के अलावा अन्य अफसर मौजूद रहे। इस दौरान लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक आपस में चर्चा कर जिले का हालचाल जाना। करोना महामारी से संबंधित जरूरी जानकारी भी उन्होंने जुटाई। डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं वे 2011 बेच के आईएएस अफसर हैं। इसके पूर्व वह मुंगेली जिला के कलेक्टर पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।