भिलाई-3। 28 मार्च : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आदेशानुसार, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा आज माह के अंतिम रविवार में ध्वजारोहण का कार्यक्रम देवनगरी देवबलोदा चरोदा में संपन्न किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं जिला सचिव दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी पी लक्ष्मी नरसिम्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजेश प्रसाद गुप्ता (प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवादल छत्तीसगढ़ एवं दुर्ग संभाग प्रभारी) रहे। ध्वजवाहक के रूप में एल. बाला रेड्डी ने अपनी भूमिका निभाते हुए मुख्य अतिथि राजेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न करवाया। सब ने मिलकर पहले राष्ट्रगान प्रारंभ किए। तत्पश्चात ध्वज गीत एवं राष्ट्रीय गीत गाने के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। सेवादल जिला अध्यक्ष पी. लक्ष्मी नरसिम्हा ने सभी को मास्क का वितरण कर सोशल डिस्टेंस मे रहकर कोविड-19 के नियमों का पालन करने का आदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र हरपाल थे इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नोटरी शीतल यादव, परविंदर सिंह (जिला सचिव भिलाई जिला शहर कांग्रेस कमेटी), कुमारी ममता सोनी (महिला जिला अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल जिला दुर्ग ग्रामीण), बलवीर सिंह (महामंत्री, कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण), रामपाल नाविक(ब्लॉक अध्यक्ष अहिवारा कांग्रेस सेवादल),मन्नु कुमार सोनी (महासचिव ), कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण), राकेश सिसोदिया(जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवादल) ललित दुर्गा (महासचिव, कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण), टीकम चंद साहू प्रकाश दुर्गा (महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवादल), बलदेव सिंह (महामंत्री भिलाई शहर) सिंह, अनिल सिंह (महामंत्री भिलाई शहर) राजेश जंगम (वार्ड अध्यक्ष, सेवादल जिला दुर्गग्रामीण), संदीप कुमार साहू (यंग ब्रिगेड अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल जिला दुर्ग ग्रामीण), एम मधुसुधन राव, महेंद्र सिंह ,युवराज कश्यप, डे सहाब वर्मा, जफर बाबू, भैरव सिंह सोनवानी (पूरेेेंना पार्षद )श्यामल राव (वार्ड अध्यक्ष पुरैना) महानती नाग , लक्ष्मीकांत सरोज , धनंजय साहू, जितेंद्र, राजा करवा सतविंदर कौर आदि उपस्थित रहे।